मनुष्य के नाखूनों को बहुत ही महत्त्व पूर्ण अंग माना गया हैं. आप इन नाखूनों को सुंदरता के हिसाब से ही आंकते होंगे लेकिन मनुष्य के नाखून की कुछ अलग ही कहानी है. हमारे शरीर का हर हिस्सा और अंग बहुत महत्वपूर्ण है, उसमें से एक है नाखून| नाखून हमारे शरीर का एक हिस्सा है, जो की हमारे शरीर के डेड सेल से बनता है| यही वजह है की नाखून काटते वक़्त हमको दर्द का अहसास नहीं होता है| नाखून हमारे शरीर की सुंदरता भी बढ़ता है, खासकर के औरतों की| अगर किसी लड़की या औरत के नाखून लंबे और ख़ूबसूरत है, तो उसकी ख़ूबसूरती और भी बढ़ जाती है| लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की आपके नाखून पर वो जो आधा और सफेद निशान है वो कैसा है| उसे आधा चाँद कहते है, जो की आपके स्वभाव और आपके भविष्य के बारे में बताता है| आज हम आपको आपके नाखून पर बने उन निशान बारे में बताते है |

नाखून का आधा चाँद –
1.बताया जाता है की अगर किसी के नाखून पर ये निशान जितने ज्यादा सफेद रंग के होंगे, उतना ही वह इंसान शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत माना जाएगा।
2.ज्योतिष विद्या में कहा जाता है की, जिनके नाखून धब्बा रहित और चिकने होते हैं। ऐसे लोग आर्थिक उन्नति करते हैं। स्त्री के नाखून लाल और चिकने होते हैं, वह बहुत सौभाग्यशाली होती हैं।
3.तो वहीं, पुरुषों के नाखून धंसे न हों और गोल हों तो ऐसे पुरुष आर्थिक सफलताओं के नए आयाम अर्जित करते हैं यदि किसी के छोटे नाखून हों तो उन्हें गले से संबंधित रोग होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।
4.छोटे और पीले नाखून व्यक्ति के मक्कार स्वभाव को प्रदर्शित करते हैं, जबकि गोलाकार नाखून व्यक्ति के सशक्त विचारों व तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को बताते हैं।
5.पतले व लंबे नाखून वाले लोग जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं और इसी प्रवृत्ति के कारण कई बार इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे लोग नशे के आदी होते हैं। इनके परिजन इनके कारनामों से अक्सर परेशान रहते हैं।
6.छोटे नाखून व गांठदार उंगलियां हों तो ऐसे लोग अपने लाइफ पार्टनर को इशारों पर नचाते हैं। हालांकि, ये चरित्र के अच्छे होते हैं, लेकिन इन पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता।
7.कठोर नाखून वाले व्यक्ति झगड़ालु प्रवृत्ति के साथ ही अपनी जिद के पक्के होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, वो कर के ही दम लेते हैं। चाहे वे फिर सही हो या गलत। उन्हें किसी बात की परवाह नहीं होती।
8.अंगूठे के नाखून पर होने वाले सफेद दाग प्यार में मिलने वाली सफलता की ओर इशारा करते हैं, लेकिन कई बार ये सफेद दाग बदनामी का संकेत भी होता है।
9.अगर आपके हाथ की उंगली के नाखून की जड़ में चंद्रमा जैसा आकार बने तो आपको अचानक धन लाभ होने के भी योग बनेंगे। साथ ही, आपको मशीनरी से भी लाभ होगा।
सामान्य आधा चांद (Lunula)
अगर आप की १० उंगलियों के नाखूनों में से ८ उंगलियों के नाखुनों पर दूधिया सफ़ेद रंग का आधा चांद बना हुआ है तो आप क स्वास्थ्य बेहतर है ये समझा जा सकता है । तब आप को स्वास्थ्य के चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
२. कम हो रहे आधा चांद (Lunula)
आपकी उंगलियों के नाखूनों में से अगर आधा चांद गायब होता जा रहा है य सिर्फ़ अंगूठे में ही आधा चांद बचा हुआ है तो, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको बेहद सजग होने की ज़रूरत है और आप का स्वास्थ्य जल्दी हि गिरने वाली है और आप बीमार पड़ने वाले हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है की ये अर्ध चंद्र आपके शरीर से जुड़े कई प्रकार अन्य बातों की और भी इशारा करते हैं। इस के साथ ही अर्ध चंद्र के गायब होने से आपके शरीर में लोहे की कमी, थाएरॉएड एवं अन्य बिमारियां हो सकती हैं।
इसिलिये अर्ध चंद्र पर लगातार नज़र गड़ाए रखना ज़रूरी है, क्यों की ये आप के स्वास्थ्य के सुचक होते हैं
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates

