
भारत ने दुनिया को महान हस्तियां दी हैं। हॉलीवुड और अन्य विदेशी सिनेमा में भी कई एक्टर्स हैं, जिनके पूर्वज भारतीय थे। इन्हीं में से एक है रैपर और सॉन्ग राइटर निकी मिनाज। आज अपना 34वां बर्थडे (8 दिसंबर) सेलिब्रेट कर रही निकी का असली नाम ओनिका तान्या माराज है। इनके पिता रोबर्ट माराज हाफ इंडियन थे। इनका माराज सरनेम दरअसल भारतीय शब्द महाराज से आया है। 2013 में निकी खुद भी कुबूल कर चुकी हैं कि उनकी जड़ें भारतीय मूल से जुड़ी हैं और उनके पिता अब भी घर में कई बार भारतीय खाना बनाते हैं। जानते हैं ऐसे ही अन्य सेलेब्स के बारे में…
निकी मिनाज निकी मिनाज हॉलीवुड रैप स्टार, गायक, गीतकार, एक्ट्रेस और टेलीविजन स्टार हैं। मिनाज अपने कर्वी फिगर के लिए जानी जाती हैं। उनके फैन्स उन्हें ब्लैक लेडी नाम से भी संबोधित करते हैं, क्योंकि वे भी लेडी गागा की तरह वीयर्ड लुक्स में नजर आती हैं। वे अक्सर कलरफुल और क्रेजी कॉस्ट्यूम में दिखाई देती हैं। इन सबके अलावा कॉस्टमेटिक और विग पहनने के लिए भी वे फेमस हैं। रंग-बिरंगे विग लगाने का निकी का शौक है।

बेन किंग्सले फिल्म ‘गांधी’ जब आई थी, तब इस बात को लेकर बड़ी आलोचना हुई थी कि किसी भारतीय की जगह विदेशी को क्यों गांधी का रोल दिया गया। लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि बेन किंग्सले के पिता रहीमतुल्ला हरजी भानजी गुजराती थे। यानी बेन खुद आधे भारतीय हैं। उनका भारतीय नाम कृष्ण भानजी है।

Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
