
कई बार इस बात को लेकर आपके सामने सवाल खड़ा हुआ होगा कि आखिर स्वस्थ कैसे रहें? स्वस्थ रहने के लिए क्या किया जाये? क्योंकि सेहत से जुड़ा मसला लोगों को हमेशा ही चिंतित करता है. चलिए आपको बता देते है कि घर के छोटे-छोटे काम करके आप स्वस्थ रह सकते हैं और फिट रह सकते हैं.
1. घर में झाड़ू लगाना शुरु करें
पहली बात तो ये कि झाड़ू लगाने से घर की सफाई होती है और दूसरी बात ये कि झुक कर सफाई करने से कमर संबंधी दिक्कतें नहीं होती. हाथ की भी इसमें एक्ससाईज़ होती है.
2. ओखली और मुसल में मसाला पीसें
वैसे इसे दौरी-कूटा भी कहा जाता है. इसमें बनी प्याज की चटनी और रात की रोटी खाने का स्वाद ही कुछ ओर है. अरे-अरे लेखक तो पेट की ओर चला गया. इसमें मसाला पीसने से बाइसेप्स सही रहते हैं. कंधे मजबूत होते हैं.
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
