Rochak Hindi Blog

क्‍या आप जानते हैं मैदे के नुकसान...

समोसे से लेकर मोमोज तक मैदा से बनी ऐसी कई चीजें हैं जो लगभग सभी के दिल पर राज करती है। भूख लगने पर हमें सबसे ज्‍यादा इन्‍हीं स्‍नैक्‍स की याद आने लगती है। लेकिन क्‍या कभी आपने सोचा है कि मैदे से बनी यह चीजें आपके स्‍वास्‍थ्‍य को कितना नुकसान पहुंचाती है। अगर नहीं! तो आइए जानें।

मैदे के नुकसान

मैदे के कई साइड इफेक्‍ट होते हैं, जो लंबे समय तक प्रयोग करने के बाद ही पता चलते है। मैदा एक परिष्कृत गेहूं का आटा है। मैदा बनाने के लिए गेहूं के ऊपरी छिलके हटाए जाते हैं। उसके बाद बचे हुए सफेद हिस्से को बारीक पीसकर मैदा बनता है। जबकि सबसे ज्यादा न्यूट्रिएंट्स गेहूं की इसी परत में होते हैं जो मैदा बनते समय पूरी तरह निकल जाते हैं। छिलका हटने से मैदे में फाइबर बिल्कुल नहीं होता। फिर इसके बाद इसे बेंजोइल पेरोक्साइड ब्‍लीच किया जाता है जिससे इसको साफ और सफेद रंग और टेक्‍सचर दिया जाता है। आइए मैदे के स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव के बारे में जानते हैं।
डायबिटीज का खतरा
 

डायबिटीज का खतरा

मैदा खाने से शुगर लेवल तुरंत ही बढ़ जाता है, क्‍योंकि इसमें बहुत ज्‍यादा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है। तो अगर आप बहुत ज्‍यादा मैदे का सेवन करते हैं, तो पैंक्रियास की फिक्र करना शुरु कर दें।
loading...

Search