
मां बनने के लिए गर्भधारण की उम्र का सही चुनाव बेहद जरूरी होता है।
बच्चे के जन्म की सही उम्र
मां बनना किसी महिला के जीवन का काफी अहम पड़ाव माना जाता है। लेकिन, आखिर किस आयु-वर्ग में मां बनना किसी महिला और उसके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा, इस बारे में अधिकतर महिलायें अनजान होती हैं। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर मां बनने की सही उम्र क्या है तथा कम या अधिक उम्र में मां बनने के क्या नफे-नुकसान हैं।

क्या होती है गर्भधारण की सही उम्र
मां बनना शायद हर महिला का स्वप्न होता है। लेकिन बच्चा सही समय और उम्र में पैदा किया जाए यह बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चे को जन्म देने की सही उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच होती है। इससे पूर्व या बाद में गर्भधारण करने पर गर्भस्थ शिशु में विकृति की आशंका ज्यादा होती है। ये विकृतियां क्रोमोसोम (गुणसूत्रों) या जीन में हुई किसी गड़बड़ी के कारण आ सकती हैं। इसलिए अधिक उम्र में गर्भ धारण करने से बचना चाहिए।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
