अभी तक आपने सात समंदर पार से आकर या जाकर शादी रचाने के मामले तो सुने होंगे, लेकिन क्या कभी तलाक की बात सुनी है. शायद आपका जवाब नहीं होगा, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है. ऐसा अक्सर बॉलीवुड मसाला फिल्मों में होता है. तो ये कहानी भी थोड़ी फिल्मी है जहां तलाक के लिए एक ब्रिटिश महिला भारत आई और उसने यहां पर अपने धोखेबाज पति से तलाक भी लिया.

आपको बताते हैं पूरा मामला-
पाकिस्तानी मूल की 34 वर्षीय ब्रिटिश महिला मरियम खालिक भारत अपने पति 34 वर्षीय नौशाद हुसैन को ढ़ूढ़ने भारत आई थीं. पूरे 2 साल बाद उन्हें उनका पति केरल में मिल गया. जिसके बाद यहां पर मरियम ने नौशाद से तलाक ले लिया. मरियम का कहना है कि नौशाद ने उन्हें धोखा दिया है. भारत आने के बाद नौशाद ने उनसे दूरियां बना ली. इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया था, लेकिन उसने भी ठान लिया था कि वह उसे ढूंढ कर रहेगी.
मरियम और नौशाद की दोस्ती फेसबुक से हुई थी. उस समय नौशाद स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रहा था. मरियम और नौशाद की दोस्ती प्यार में बदलने के 18 महीने के बाद 2013 में दोनों ने शादी कर ली. इनकी शादी वहां पर रजिस्टर्ड भी हुई थी. इसके बाद नौशाद अपने पैरेंट्स को मनाने के बहाने इंडिया आ गया. वह नौशाद के धोखे वाले प्लान से अंजान थी. वह इंडिया आकर वापस नहीं गया. अपना फोन भी बंद कर लिया. वहीं मरियम को नौशाद का पूरा पता भी नहीं मालूम था. उसे बस इतना पता था कि वह केरल के चावक्कड के निकट स्थित अकालड का रहने वाला है. जिससे नौशाद का ढूंढना बहुत मुश्किल था, लेकिन उसने फाइनली उसे दो साल बाद ढूंढ निकाला. अब वे दोनों अलग हो चुके हैं.
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
