Rochak Hindi Blog

Hindi remedies to control irregular periods – अनियमित मासिक धर्म को नियंत्रित करने के घरेलू नुस्खे...


मासिक धर्म (masik dharam) को माहवारी (mahwari) के नाम से भी जाना जाता है। अनियमित मासिक धर्म यानि की लेट पीरियड्स आज के समय में महिलाओं और लड़कियों को होने वाली एक आम पीरियड की समस्या बन गई है। जिसको लेकर वह काफी परेशान भी रहती है। ये समस्या सिर्फ लड़कियों ही नहीं बल्कि औरतों के पीरियड्स (aurton ke periods) में भी आती है। आमतौर पर देखा जाता है कि मासिक धर्म 21 से 35 दिन के बीच आता है। ऐसे में अगर आपका पीरियड्स 35 दिन के बाद भी आने लगा है तो समझ लीजिए की आप अनियमित होने वाले पीरियड्स की समस्या से गुजर रही हैं। अनियमित माहवारी के कारण शारीरिक कमजोरी, तनाव, ज्यादा व्यायाम या फिर आपकी मेडिकल हिस्ट्री भी हो सकती है। इसके साथ ही इसका दूसरा बड़ा कारण अस्वस्थ जीवन शैली भी है। जिसकी वजह से पीरियड्स के दौरान (periods ke dauran) आपको बेहद दर्द से गुजरना पड़ता है। वैसे लड़कियां इस समस्या को देखते हुए डॉक्टर के पास चली जाती है। लेकिन अगर आज हम कहें कि आप डॉक्टर के पास जाने से पहले कुछ माहवारी के घरेलू नुस्खों (mahwari ke gharelu nuskhe) को ट्राइ कर लें तो कैसा रहेगा। आज हम आपके लिए इसी समस्या को देखते हुए(periods aane ke liye kya kare) कुछ घरेलू नुस्खे और माहवारी की जानकारी (mahwari ki jankari) लेकर आए हैं। जिनसे आप काफी हद तक इस समस्या से आराम पा सकती है।
 

पीरियड टिप्स – पपीता (Papaya)

पपीता भी आपके अनियमित मासिक धर्म (masik dharam) को नियमित करने में महत्वपूर्ण रोल निभाता है। इसमें भी एंटी-इंफ्लामेंटरी (anti-inflammatory) खूबियां होती हैं जो हमारे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती हैं। साथ ही इसमें आयरन, कैरोटिन, कैल्शियम और विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी बॉडी के पोषक तत्वों से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर हमारी गर्भाशय की दीवार को सही करने का काम करती है। इसके लिए आप पीरियड्स की डेट से एक या दो दिन पहले पपीता खा सकती है।
loading...

Search