Rochak Hindi Blog

जितनी सेल्फी लेनी है ले लो, क्योंकि थोड़े दिनों बाद तुम्हें हो जाएगा ‘Selfie Elbow’....

हम कई बार अनजाने में कुछ ऐसी चीज़ें कर रहे होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं. एक ऐसी चीज़ जिसका शौक दुनिया में लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है, वो है सेल्फी लेने का क्रेज़. जहां देखो लोग सेल्फी ले रहे होते हैं, कभी किसी के साथ, तो कभी अकेले ही. Social Network पर हर कोई छाया रहना चाहता है. पर क्या आप जानते हैं कि आपका ये शौक आपको कई गंभीर स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियां दे सकता है? जी हां, सेल्फी लेना भी अब आपको दे सकता है बीमारी.
 
ELLE की रिपोर्ट के अनुसार पत्रकार Hoda Kotb को ‘Selfie Elbow’ हो गया है, वैसे ही जैसे Tennis Elbow और Golfer’s Elbow होता है. ‘Selfie Elbow’ होने पर आपको हाथ में दर्द रहने लगता है. Hoda Kotb को भी पिछले कुछ दिनों से हाथ में दर्द की शिकायत थी. वो Orthopedist के पास गयीं, Orthopedist ने उनसे पूछा कि क्या वो Tennis या Ping-pong खेलती हैं? Hoda ने बताया कि वो ऐसा कुछ भी नहीं करतीं, इसके बाद पता चला कि असल में उनकी परेशानी का कारण कोई खेल नहीं, बल्कि सेल्फी लेने की आदत है. दर्द कम करने के लिए Hoda को Painkillers दी गयीं हैं और Exercises करने को कहा गया है.
loading...

Search