
गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं को अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाने का एक कारगर उपाय माना जाती हैं। बहुत सी महिलाएं इसका इसी वजह से सेवन करती हैं।
लेकिन, उनमें से ज्यादातर महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती की ये गर्भनिरोधक गोलियां सिर्फ अनचाहे गर्भ से ही राहत नहीं दिलातीं, बल्कि इन गोलियों के सेवन से महिलाओं की बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
गर्भनिरोधक गोलियां गर्भनिरोधन के अलावा भी महिलाओं के लिए काफी फायदे पहुंचाती हैं। आइये जानते हैं वो कौन से फायदे हैं-
मासिकधर्म चक्र को नियंत्रित करना

अधिकतर गर्भनिरोधक के पैकेट में 28 गोलिया होती हैं। 21 एक्टिव पिल (हार्मोन्स सहित) और 7 इनैक्टिव पिल्स (हार्मोन्स रहित) होती हैं। आपको आमतौर पर पीरियड्स तब होते हैं जब आप इनैक्टिव पिल्स पर होती हैं। इसलिए, और अधिक ऐक्टिव पिल्स लेकर आप अपने पीरियड्स आगे बढ़ा सकती हैं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
