Rochak Hindi Blog

भारत के इन 10 अजीबो गरीब Medical Cases ने डॉक्टर्स को भी कर दिया था हैरान!...


दुनिया भर में मेडिकल साइंस को चुनौती देने वाले मामले सामने आते रहते हैं. ये मामले इतने नए और अजीब होते हैं कि कई बार इन्हें देख कर डॉक्टर्स भी हैरान रह जाते हैं. इस तरह के अजीबो गरीब मामलों में भारत भी पीछे नहीं है. यहां समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिन्होंने मेडिकल साइंस के साथ-साथ लोगों को भी चौंका दिया. हम आपको यहां भारत के कुछ ऐसे ही मामलों के बारे में बता रहे हैं जो आम बीमारियों से बिलकुल हटके थे.

1.इस बच्ची का जन्म चार पैर और चार हाथों के साथ हुआ था

बिहार में लक्ष्मी के जन्म ने सभी लोगों को चौंका दिया था. इस बच्ची के चार हाथ और चार पैर थे. हांलाकि बाद में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर के बच्ची के अतिरिक्त अंगों को काट दिया था, जिसके बाद लक्ष्मी सामान्य दिखने लगी थी. लेकिन ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही उसकी तबियत फ़िर बिगड़ने लगी थी.
 
Source: foxnews

2. असामान्य रूप से होता है चेहरे और शरीर पर बालों का विकास

महाराष्ट्र के पृथ्वीराज पाटिल एक अजीब तरह की चर्म रोग से ग्रस्त हैं, जिसे डॉक्टरी भाषा में वेयरवुल्फ़ सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है. इस बीमारी में पीड़ित के चेहरे और शरीर पर असामान्य रूप से बालों का विकास होने लगता है. जानकारी के अनुसार अब तक दुनिया भर में इस तरह के केवल 20 ही मामले सामने आए हैं.
loading...

Search