Rochak Hindi Blog

अधूरी नींद इस तरह नुकसान पहुंचाती है आपकी स्किन को...

आपने ‘ब्यूटी स्लीप’ के बारे में तो सुना ही होगा. यानी वो नींद जो हमारी खूबसूरती का ध्यान रखती है. लेकिन इन दिनों मोबाइल की बदौलत हम न सिर्फ देर रात तक जागते हैं बल्कि सुबह उठते ही हमारी आंखें मोबाइल की स्क्रीन पर टिक जाती हैं.
समय से पूरी की गई 8 घंटे की नींद ना सिर्फ आपकी सेहत के लिए अच्छी होती है, बल्कि आपको एक्ने से लेकर एजिंग की निशानियों तक, कई स्किन परेशानियों से बचाती है. लेकिन अधूरी नींद आपको कैसे नुकसान पहुंचा रही है जानिए यहां.
अधूरी नींद इस तरह नुकसान पहुंचाती है आपकी स्किन को
 
अधूरी नींद की वजह से ब्लड वेसल पतला हो जाता है जिसका नतीजा होता है डार्क सर्कल्स.
डार्क सर्कल्स
सोते समय आपकी बॉडी हर रोज़ नए सेल्स बनाती है. अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगी तो बॉडी अच्छी तरह रिलैक्स नहीं कर पाएगी और आपका ब्लड वेसल पतला होने लगता है जिसका नतीजा डार्क सर्कल्स के रूप में सामने आता है. इससे बचने के लिए आपको कुछ नहीं करना बस पूरी नींद लेने की ज़रूरत है.
loading...

Search