
1) एलोवेरा जेल कंडीशनर !
एलोवेरा जेल के फायदे अगर आप वही पुराने सुगन्धित केमिकल कंडीशनर का प्रयोग करके थक गए हैं तो एलोवेरा की मदद से अपना खुद का हेयर कंडीशनर बनाइए। यह कंडीशनर मिनटों में बन जाता है परन्तु इसका असर लम्बे समय तक रहता है।
सामग्री (Ingredients)
- एलोवेरा जेल
- जवाकुसुम के फूल
बनाने की विधि (How to make?)
एलोवेरा के पौधे को थोड़ा सा काटकर उसमें से आधा कप एलोवेरा जेल निकालें और इसे 2 चम्मच जवाकुसुम के फूल के पेस्ट के साथ मिलाएं। इन दोनों पदार्थों को अच्छे से मिलाकर इनका एक महीन पेस्ट बनाएं और बस आपका अपना घरेलू हेयर कंडीशनर तैयार है। इसके बालों पर होने वाले फायदों से आप कभी और कोई दूसरा कंडीशनर इस्तेमाल नहीं करेंगे। यह आपको बालों को चमक देगा और उन्हें मुलायम बनाए रखेगा। अगर आपके बाल कुछ ज़्यादा ही सूखे हैं तो उपरोक्त मिश्रण में 1 चम्मच जैतून का तेल भी डालें। लगातार प्रयोग करने से बालों में वृद्धि होगी और उनका घनत्व भी बढ़ेगा।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
