
बदलते मौसम में किसी को भी बुखार हो सकता है। ऐसी स्थिति में ऐसा काम न करें जो आपके लिए खतरा बन जाए। सावधानी बरतें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
तेज बुखार में कंबल है खतरनाक
क्या आपको तेज बुखार है अगर आपका जवाब हां है तो थोड़ा सावधान हो जाइए। बुखार के दौरान अक्सर लोग ठंड लगने की शिकायत करते हैं और इससे बचने के लिए वह कंबल या गर्म कपड़े पहनने की गलती कर बैठते हैं। उन्हें लगता है कि कंबल ओड़ने से ठंड लगना बंद हो जाएगा और पसीना होने से बुखार भाग जाएगा। मगर ऐसा नही है यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
बढ़ सकती है बेचैनी
तेज बुखार में अक्सर शरीर का तापमान बढ़ जाता है, ऐसी स्थिति में यदि आप गर्म कपड़े पहनते हैं तो आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। पसीना आने के बजाए आपका यह तरीका उल्टा पड़ सकता है। इसके बजाए आप बुखार कम करने का अलग तरीका अपना सकते हैं। आगे की स्लाइड में हम आपको बता रहें इसके उपाए।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
