
अगर आप नारियल तेल का रोजाना में इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ऐसी स्थितियों का ज्ञान होना आपको जरूरी है जब नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तो आज इस स्लाइडशो में इन स्थितियों के बारे में जानें।
त्वचा पर
कई लोग ड्राय स्कीन की समस्या को दूर करने के लिए रात में नारियल का तेल लगाकर सोते हैं। इसमें कोई दा राय नहीं कि नारियल का तेल प्राकृतिक मॉश्चरायजर है जिसके कारण लोग नहाने के दौरान और नहाने के बाद भी ड्राय स्कीन की समस्या से बचने के लिए नारियल का तेल लगाते हैं। अगर आप जल्दी में है या आपकी ऑयली स्कीन है तो इसका इस्तेमाल ना करें। क्योंकि नारियल तेल को अच्छी तरह त्वचा में रब नहीं करने से वो त्वचा के ऊपर ग्रीस की तरह इकट्ठा हो जाता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
