
ट्रिमर, शेविंग और लेजर आदि टिप्स को अपनाकर पुरुष आसानी से अपनी पीठ और छाती के बालों को हटाकर चिकना, बाल मुक्त शरीर पा सकते हैं।
छाती और पीठ के बाल हटाने के उपाय
महिलाओं की तरह पुरुष भी अब अपने शरीर पर बालों को नहीं चाहते है। लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसलिए पुरुष स्वयं को कूल दिखाने के चक्कर में अपनी चेस्ट और पीठ के बालों को शेव करवाते हैं। वैसे भी छाती और पीठ पर अत्यधिक बाल, समय के एक बिंदु के बाद काफी गंदे लगने लगते है। यहां घने बालों के विकास का प्रबंधन करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं। image courtesy : getty images

महिलाओं को भी नापसंद
यह बात स्लोवाकिया की त्रनाव यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन से साबित हो गई है कि महिलाओं को भी सीने पर बालों वाले पुरुष पसंद नहीं। शोध में अध्ययनकर्ताओं ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें बालयुक्त सीने वाले पुरुष आकर्षक लगते हैं या ऐसे पुरुष जिनके सीने पर बाल नहीं होते हैं। अध्ययन की टीम ने पाया कि केवल 20 प्रतिशत महिलाएं ही रोमयुक्त सीने वाले पुरुषों को पसंद करती हैं, जबकि 80 प्रतिशत महिलाएं रोमरहित सीने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
