Rochak Hindi Blog

जानिए घरेलू उपायों से कैसे हटाये स्तनों के स्ट्रेच मार्क्स...

गर्भावस्था व वजन बढ़ने-घटने के दौरान स्तन पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है। इनको हटाने के लिए घरेलब उपायों को करना लाभदायक होता है। इन घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़े।

विटामिन ई तेल

विटामिन ई तेल त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉस्चराइजर होता है। त्वचा की नमी को बनाने के अलावा ये दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। विटामिन ई तेल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन को डैमेज होने से बचाते है।  नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर समय के साथ धीरे-धीरे उसका रंग हल्का हो जाता है। हांलाकि दाग पूरी तरह से गायब नहीं होता है।  इसकी मालिश से खून का बहाव भी अच्छे से होता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं। मालिश के अलावा आप विटामिन ई की गोलियों को खा भी सकते हैं।
अंडे की सफेदी
 

अंडे की सफेदी

अंडे के सफेद हिस्से का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क के ऊपर करने से ये काफी उपयोगी हो सकता है। अंडे के सफेद भाग में अमीनो एसिड और प्रोटीन होता है। अंडे की सफेदी का प्रयोग स्ट्रेच मार्क्स पर करने से त्वचा में नयी जान आती है। अंडे के दो सफ़ेद भाग लीजिये उसके बाद मोटी परत के रूप में इसे निशान की जगह पर लगा ले और जब अंडा का ये पैक पूरी तरह से सूख जाये तब इसे पानी के साथ धोने के तुरंत बाद उस पर जैतून का तेल लगा ले। यह आपकी त्वचा को साफ़ करता है तथा स्ट्रेच मार्क्स को दूर करता है। इसका प्रयोग दिन में 2 से तीन बार करने पर नतीजे ज्यादा जल्दी और अच्छे आते है।
loading...

Search