
लोगो के नाखून में हमेशा मॉइस्चराइजर होना चाहिए, जो सूखेपन और बाकी हानिकारक तत्वों से इनकी रक्षा करता है। नाखूनों की एक स्थिति में ख़राब नाखुनो का टूटना भी शामिल है। यह नाखूनों के बीच होने वाली परतो की सूखेपन की वजह से होता है। जब नाखून सूखने लगते तो व्यक्ति को काफी बेचेनी महसूस होने लगती है।
इस बीमारी के कई कारण हो सकते है, उनमे से एक है उम्र का बढना। जैसे जैसे आपकी उम्र बढने लगती है आपके नाखूनों की नमी कम होने लगती है। कुछ लोग कपडे धोते समय बहुत सारा डिटर्जेंट इस्तेमाल करते है, जिससे उनके नाखून ख़राब होकर टूटने लग जाते है, जो लोग मकान का निर्माण कार्य करते है उनके नाखून भी अत्यधिक धुल और प्रदुषण की वजह से ख़राब पड़ जाते है।
अगर आप कमज़ोर नाखूनों की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके 2 मुख्य कारण हो सकते हैं। पहला तो यह कि आपके शरीर में किसी चीज़ की कमी है, या फिर आप अपने हाथों पर किसी प्रकार के रसायन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप आपके नाखूनों पर खराब प्रभाव पड़ रहा है।
अगर आपके नाखूनों के कमज़ोर होने का कारण दूसरा है तो यह तब तक ठीक नहीं हो सकता, जब तक आप इस रसायन का पता लगाकर इसका प्रयोग बंद नहीं कर देते। इसी के साथ, अगर आपके नाखूनों में कमजोरी शरीर में विटामिन (vitamin) या खनिज पदार्थों की कमजोरी की वजह से आई है तो इस कमी को पूरा किये बिना बात नहीं बनेगी।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
