Rochak Hindi Blog

Hindi tips to stop bleeding gums – मसूड़ों से निकलते खून को रोकना....


मसूड़ों से खून निकलना काफी बड़ी समस्या है और हमें इसका उपचार शीघ्र से शीघ्र ढूँढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। मसूड़ों से खून निकलने की समस्या को जिंजिवाइटिस (gingivitis) कहते हैं। यह मसूड़ों की समस्या का पहला चरण है और इस समय आप इसे आसानी से रोक सकते हैं। अगर आप इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो यह समस्या गम्भीर रूप धारण कर सकती है। अतः इस समस्या पर अपना पूरा समय दें और अपने दांतों और मसूड़ों को अच्छी स्थिति में रखने का प्रयास करें।
Image result for bleeding gum
 
ब्रश (brush) करने के बाद मसूड़ों में लालपन दिखना या फिर थूकते समय खून निकलना आदि मसूड़ों से खून निकलने का प्रमाण हैं जिसकी देखभाल ना की गई तो समस्या गम्भीर हो सकती है। आमतौर पर इस तरह खून निकलने का कारण मसूड़ों की सूजन होती है जो प्लाक (plaque) जमने या ठीक से ब्रुश ना करने की वजह से होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं।
मसूड़ों से खून निकलने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप सख्त बालों वाला टूथब्रश इस्तेमाल करें या मसूड़ों पर अतिरिक्त दबाव दें तो इसके कारण खून निकल सकता है। सिगरेट और तंबाकू के निकोटिन की वजह से मसूड़ों से खून निकलता है। ऐसे कई उपाय किये जा सकते हैं जैसे जीवनशैली में बदलाव, कुल्ला करने के लिए दवाइयां और आहार में बदलाव जिनकी वजह से खून निकलना बंद हो।
loading...

Search