
अपने दिमाग से यह गलत धारणा निकाल दीजिए कि आलू के छिलके में गंदगी होती है और इसे छील कर ही खाया जाना चाहिए, जबकि इसमें आलू से ज्यादा पौष्टिकता होती है और यह कई गुणों से भी भरपूर होता है।आलू का प्रयोग सभी करते हैं लेकिन इसका छिलका निकालकर, क्या आपको पता है आलू से कहीं अधिक गुणकारी इसका छिलका है, विश्वास न हो तो इस स्लाइडशो को पढ़ें और खुद जान जायें।
क्यों न फेंके आलू के छिलके
आलू ऐसी सब्जी है जिसका प्रयोग सभी तरह के सब्जियों में किया जा सकता है, कई सबिज्यां तो ऐसी हैं जो आलू के बिना बन ही नहीं सकतीं। रोज प्रयोग की जाने वाली सब्जी आलू के बारे में अधूरी जानकारी होने के कारण इसके फायदों से हम मरहूम रह जाते हैं, क्योंकि हम आलू का प्रयोग छिलका उतारक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आलू का छिलका उसके गूदे से भी अधिक फायदेमंद है। इस स्लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं आलू का छिलका कितना अधिक फायदेमंद होता है।

गुणों की है खान
आलू के छिलके में इसके पल्प से ज्यादा यानी 7 गुना अधिक कैल्शियम और 17 गुना अधिक आयरन होता है। इतना ही नहीं अगर आप आलू से छिलका निकाल देते हैं तो आलू में फाइबर और दूसरे न्यूट्रीएंट्स की मात्रा 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके छिलकों में बीटा किरोटीन होता है जो खाने को आसानी से पचने में मदद करता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
