
चेहरे की स्वस्थ त्वचा के लिए उसे अच्छी तरह साफ करना और धोना जरूरी होता है। लेकिन, इसके साथ ही आपको इसका सही तरीका भी मालूम होना चाहिये।
फेशवॉश और गलतियां
चेहरे की त्वचा को स्वस्थ, साफ और कोमल बनाए रखने के लिए फेशवॉश बहुत जरूरी होता है। लेकिन, आपको इसका सही तरीका भी मालूम होना चाहिये। यदि फेशवॉश का सही तरीका नहीं अपनाया जाए तो इससे चेहरे की त्वचा को नुकसान हो सकता है। तो चलिये जानें फेशवॉश से संबंधित गलतियां और अपने चहरे को बनाएं खिला-खिला और खूबसूरत।
सही प्रोडक्ट चुनना

फेशवॉश के लिए किसी अच्छे फेशवॉश का ही उप योग करें। अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश चुनें क्योंकि यह आपके चेहरे की त्वचा की कुदरती नमी को बनाये रखने में मदद करता है। हर्बल फेशवॉश इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसके साइड इफैक्ट नहीं होते। ऑयली स्किन के लिए आप नीम, ऐलोवेरा और मिंट फैशवॉश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें प्रयोग में लिया जा सकता है। ड्राई स्किन के लिए आप केसर, मिल्क एंड हनी फेशवॉश इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं डैड स्किन व टैनिंग के लिए स्क्रब वाला फेशवॉश प्रयोग किया जाता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
