
हम कोई सामान खरीदते हैं, तो सबसे पहले ये सोचते हैं कि वो सामान फ्रेश हो या ज़्यादा पुराना न हो. इस बात की जांच करने के लिए हम उस पर दी गयी तारीख पढ़ते हैं, इससे हम पता लगा लेते हैं कि ये सामान कब का बना है और कब तक खराब होगा. पर अगर बात अंडे की हो तो, कैसे पता लगायेंगे आप कि अंडा Fresh है या नहीं? आपको तो पता ही होगा कि एक निश्चित समय के बाद अंडे भी खराब होते हैं. अंडे की Expiration Date का पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल काम है.
अंडे की Expiry Date का पता लगाने के लिए आप को दो चीज़ों पर ध्यान देना ही होगा- सूंघने पर और देखने पर. Culinary एक्सपर्ट Ken Roube और फ़ूड राइटर Gabrielle Taylor और पोषण विशेषज्ञ Dr. Lovneet Bhullar Batra की टीम ने इस बात को दर्शाया है कि आखिर कैसे पता लगाया जाये कि अंडा खराब होने वाला है और एक अच्छे ताज़े अंडे और बासी अंडे में पहचान कैसे करें? कभी-कभी इन अंडों के कार्टन पर Expiration Date लिखी होती है, पर अब हम हर बार पूरा कार्टन खरीदने से तो रहे. इसलिए आइये जानते हैं कैसे पता लगायें कि अंडा Fresh है या पुराना.
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
