
क्या आपका पेट ढ़ीला लटका हुआ है। जब आप चलते हैं या कुछ काम करते हैं, तो आपका पेट धीरे-धीरे झूलता और लटकता हुआ दिखाई देता है। इसके कारण कभी-कभी आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। कितनी भी कोशिश करने पर भी कोई खास सुधार नही हो रहा है! तो यहां दिया उपाय आपके लिए मददगार हो सकता है।

पेट लटकने की मुख्य कारणों में हमारा दोषपूर्ण खानपान, शरीरिक परिश्रम का अभाव के अलावा गर्भावस्था है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इसकी वजह स्वास्थ्य के प्रति हमारी लापरवाही है। लेकिन घबराएं नहीं आपके ढ़ीले पेट के लिए हमारे पास एक प्राकृतिक उपाय मौजूद है। जीं हां अदरक, नीबू और एलोवेरा का मास्क आपके ढ़ीले पेट को सही रूप देने में मदद कर सकता है।
अदरक एक थर्मोजेनिक एजेंट है, जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है और कसे मसल्स को खत्म करता है। हमारे शरीर के लिए नीबू का भी अहम रोल है। विटमिन सी उत्पादन में नींबू सबसे अच्छा माना जाता है। जो स्किन के लचीलेपन को दुरूस्त रखता है। इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाना वाला मैलिक एसिड स्किन को टाइट करता है। इस पूरे मास्क पैक में शहद का बहुत अच्छा रोल है। यह एंटी एजिंग होने के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो लचीले पेट को एक आकार देने में मदद करता है।

Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
