
भारतीय पुरुष दांतों की देखभाल में कई सामान्य गलतियां करके दांतों को कमजोर बनाते हैं, इस स्लाइडशो में उन गलतियों के बारे में जानें।
पुरुष और दांतों की देखभाल
चूंकि मानव के दांत शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, इसलिए इसकी देखभाल भी करना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी बनती हैं। दांतों की समुचित देखभाल का मतलब सिर्फ ब्रश करना नहीं है, बल्कि कई सामान्य बातें भी हैं जिनके कारण दांत कमजोर होने लगते हैं। भारतीय पुरुषों की बात करें तो इस मामले में बहुत पीछे हैं और दांतों की देखभाल संबंधित कई सामान्य गलतियां करते हैं। इस स्लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं दांतों की देखभाल में भारतीय पुरुषों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियों के बारे में।

ब्रेकफास्ट से तुरंत पहले ब्रश करना
हम भारतीय यह सोचते हैं कि सुबह कुछ खाने से पहले ही ब्रश करना जरूरी है। जबकि यही अवधारणा गलत है। क्योंकि जब भी आप ब्रश करते हैं तो दांतों का प्राकृतिक सुरक्षा कवच यानी नैचुरल इनैमल ब्रश के कारण क्षतिग्रस्त हो जाता है और इसे दोबारा दांतों पर घेरा बनाने में थोड़ा वक्त लगता है। यानी अगर आप ब्रश करने के 60 मिनट के अंदर कुछ खा रहे हैं तो आप अपने दांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तो अगली बार ब्रेकफास्ट से एक घंटा पहले ब्रश जरूर कर लें।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
