
क्या आपका पेट ढ़ीला लटका हुआ है। जब आप चलते हैं या कुछ काम कर रहे होते हैं तो आपका पेट धीरे धीरे झूलता और लटकता हुआ दिखाई देता है। वह ऐसे लगता है जैसे कोई फटा हुआ टायर। इसके कारण कभी कभी आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है जो किसी बुरे सपने से कम नही होता है। हम कितना भी कोशिश करें इसमें कोई खास सुधार नही हो पाता है। इसकी प्रमुख वजह हमारा दोषपूर्ण खानपान, शरीरिक परिश्रम का आभाव के अलावा गर्भावस्था है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इसकी वजह स्वास्थ्य के प्रति हमारी लापरवाही है।

इसके लिए सबसे पहला काम आपको यह करना होगा कि आप अपने शरीर के विशाक्त पदार्थों को बाहर निकालें। इसके लिए नमक और चीनी का सेवन करें। भोजन में विटामिन सी और ओमेगा -3 फैटी एसिड संबंधी खाना खाएं। यह हमारे शरीर के लचीलेपन को मेनटेन रखता है। इसके अलावा सप्ताह में कम से कम तीन बार व्यायाम करें, जिसमें पेट की मजबूती और फैट कम करने वाले एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान रहे। यह आपकी स्किन को मॉस्चुराइज करने के साथ पेट के ढ़ीलेपन को सही करेगा।
इन सबके अलावा आपके पास एक और विकल्प मौजूद रहे, जिसमें अदरक, नीबू और एलोवेरा का मास्क आपके ढ़ीले पेट को सही रूप देने में मदद कर सकता है। अदरक एक थर्मोजेनिक एजेंट होता है जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है जो एक कसे मसल्स को खत्म करता है। हमारे शरीर के लिए नीबू का रोल भी महत्वपूर्ण है। विटमिन सी उत्पादन में नीबू सबसे अच्छा माना जाता है। जो स्किन के लचीलेपन को दुरूस्त रखता है। एलोवेरा में पाया जाना वाला मैलिक एसिड स्किन को टाइट करता है। इस पूरे मास्क पैक में हॉनी का बहुत अच्छा रोल है। यह एंटी एजिंग होने के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट होता है जो लचीले पेट को एक आकार देने में मदद कर करता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
