Rochak Hindi Blog

गर्भावस्था के लिये दस आदर्श व्यायाम...

मां बनना और एक नए जीवन को जन्म देना किसी भी महिला के लिए एक सुखद अहसास होता है। मां बनने का अर्थ है जीवन में नयी जिम्मेदारियों से रुबरु होना। लेकिन इस नयी दुनिया में प्रवेश करने से पहले यह गर्भावस्था के दौरान प्रत्येक महिला के लिए अपनी उचित देखभाल करना आवश्यक है, ताकि शिशु और मां दोनों स्वस्थ व तंदुरुस्त रहें।
गर्भावस्था में व्या‍याम करने से अनेक समस्याओं जैसे पीठ दर्द, कब्ज की शिकायत रहना तथा रक्त-संचार की समस्या आदि से राहत मिलती है। आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान महिला सारे घरेलू काम करती हैं और उसे ही व्यायाम मान लेती हैं। लेकिन ऐसा करना पूरी तरह सही नहीं है, प्रत्येक गर्भवती को चाहिये कि वह कोई भारी काम ना करे और नियमित व्यायाम करें।
अगर आप गर्भवती हैं और अब तक आपने गर्भावस्था में व्यायाम की कोई जानकारी नहीं ली है, तो आइये जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान ऐसे कौन-कौंन से व्यायाम किये जा सकते हैं, जिससे प्रसव सामान्य हो तथा आप और आपका शिशु दोनों स्वस्थ रहें।
Image result for exercise during pregnancy
 
आराम से टहलें 
गर्भावस्था के दौरान सामान्य गति में पैदल चलें। बहुत तेज ना दौड़ें और ना ही साइक्लिंग करें। व्यायाम से पूर्व थोड़ा वॉक रकने से शरीर थोड़ा चुस्त हो जाता है, साथ ही रक्त प्रवाह ठीक से होने लगता है।
दीवार के सहारे पुशअप्स
अपने गर्भावस्था व्यायाम की शुरुआत वॉल पुश-अप्स से करें। इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले एक दीवार की तरफ मुंह कर खड़ी हो जाएं। फिर अपने घुटनों को आरामदेह स्थिति में रखकर और शरीर को थोड़ा झुकाते हुए हाथों से दीवार को धीरे-धीरे धक्का दें। ऐसा करते हुए अपनी ठोढी को दीवार के छू लेने तक आप अपने सीने को दीवार के पास तक लाएं और फिर लौट जाएं। ऐसे कम पंद्रह बार करें। वॉल पुश-अप्स करते समय अपनी कमर को सीधा रखें।
loading...

Search