
सच कहें तो इंडियन कुकिंग तेल के बिना अधूरी सी लगती है। गरमागरम खस्ता कचौड़ी, आलू पूरी, समोसा और छोले भटूरे……….आमतौर पर संडे का सुपर नाश्ता माना जाता है। उस पर अगर त्योहार या पार्टी हो तो सोने पर सुहागा। हममें से कितने ही लोग कड़ाही में बचे तेल का इस्तेमाल दोबारा
जरूर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी कड़ाही में बचे तेल का इस्तेमाल अक्सर दोबारा करती है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

खाना पकाने के लिए तेल महत्वपूर्ण होता है, लेकिन डीप फ्राई करने के बाद कड़ाही में बचे तेल का महिलाओं द्धारा बखूबी से इस्तेमाल, आहार विशेषज्ञों के अनुसार कैंसरस हो जाता है।
जीं हां बार-बार तेल उबालने से उसमें कैंसर के कारक वाले तत्व आ जाते हैं। इससे गॉल ब्लैडर या पेट के कैंसर का खतरा पैदा हो जाता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
