
अकसर भारतीय घरों में जब फिर रहने और मोटापा कंट्रोल करने की बात होती है, तो फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, पिज्जा को रसोई निकाला दे दिया जाता है। लेकिन जैसे ही बारिश होती है और बरसात की भीनी-भीनी खुशबू आती है, तो लोग खुद को समौसे, पकौड़ों और गोल-गप्पे खाने से रोक ही नहीं पाते। बल्कि उल्टा बारिश के बाते ही घर में पकौड़े बनाने के लिये कढ़ाई गैर पर लगा दी जाती है। लेकिन फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, पिज्जा छोड़ कर आपने जो सेहत कमाई थी, इन मानसून को खाकर आप वो बरबाद ही कर रहे होते हैं। चलिये आज जानते हैं मानसून के 5 स्नैक्स जो सेहत के लिये नुकसानदायक होते हैं।

पकौड़े
बरसात के मौसम में अगर चाय के साथ पकौड़े मिल जाएं तो हम भारतीय लोगों का दिन बन जाता है। इस मौसम में लगभग हर घर में शाम के समय नाश्ते में आपको पकौड़े देखने को मिल जायेगें। हालांकि पूरा परिवार इसके स्वाद के चटकारे लगा रहा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बहुत बढ़ता है और मोटापा बढ़ने के साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल में कमी आने लगती है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
