
HIV या एड्स आज सारे विश्व के लिए एक गम्भीर समस्या है। कई विकासशील एवं अविकसित देशों के लिए HIV को एक बड़ी समस्या के तौर पर देखा जाता है। बात केवल अविकसित देशों की नहीं है बल्कि विकसित देशों में भी यह बीमारी कई मौतों की वजह बन चुकी है। यौन सम्बन्ध, दूषित खून एवं इस्तेमाल की हुई सुई इस जानलेवा बीमारी के फ़ैलने की मुख्य वजह है। सुरक्षित यौन सम्बन्ध के जरिये इसे कुछ हद तक सीमित किया जा सकता है एवं इस दिशा में जागरूकता फैलाते हुए प्रयास भी किये जा रहे हैं।

HIV से संक्रमित होने के बाद काफी समय तक इस बीमारी का पता नहीं चल पाता है। परंतु यदि आप थोड़ी सावधानी बरतें तो समय पर इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जो बताते हैं कि कहीं आप HIV का शिकार तो नहीं।
1. लंबे समय तक बुखार
वैसे तो बुखार एक सामान्य बीमारी ही है। परंतु यदि यही बुखार लंबे समय तक आपका पीछा ना छोड़े तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। बुखार होना HIV संक्रमण का एक बड़ा लक्षण है। इसीलिए यदि आप अक्सर एवं लंबे समय तक बुखार से ग्रसित रहते हैं तो आपको तुरंत ही अस्पताल जाकर HIV की जांच करवा लेनी चाहिए।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
