
महिलाएं परिवार के सदस्यों के खाने पीने से लेकर उनके स्वास्थ तक का बखूबी ध्यान रखती हैं l महिलाएं अपनी अनदेखी करने में आगे होती हैं। खाने पीने से लेकर स्वास्थ्य तक में, हर जगह लापरवाही बरतती हैं l जरा सोचिए यदि आप ही ठीक नहीं रहेंगी तो परिवार के बाकी सदस्यों का ख्याल कौन रखेगा। कुछ हेल्थ टिप्स को अपनाकर आप रह सकती है हेल्दी…

रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहते हुए भी कुछ उपाय ऐसे हैं जहा आप दूसरों का ख्याल रखते हुए भी खुद का ख्याल रख सकती हैं। आइये आपको बताते हैं किस तरह की हेल्थ टिप्स अपनाकर आप भी स्वस्थ रह सकती हैं।
1-डिप्रेशन से दूर रहे

आप क्या सही कर रही हैं क्या गलत, किसको क्या पसंद आया क्या नहीं, आप में कुछ कमी तो नहीं या कोई आपके बारे में क्या कहेगा, आप अच्छी पत्नी और माँ हैं या नहीं…यह कुछ ऐसी उथल-पुथल है जो हर महिला के मन में चलती रहती है। यही सोच डिप्रेशन बन जाती है, इसलिए सकारात्मक सोचिए। सकारात्मक सोच के बगैर किसी चिकित्सक का इलाज पर सफल नहीं हो सकता।