
चैस्ट पेन होते ही लोग सोचते हैं कि यह हार्ट अटैक का संकेत है, लेकिन ऐसा नहीं है चैस्ट पेन अर्थात छाती का दर्द कई अन्य कारणों जैसे फेफड़े, ग्रासनली, मांसपेशियों, पसलियों, या नसों में समस्याओं की वजह से भी हो सकता है।
कई कारणों से हो सकता है सीने में दर्द
छाती दर्द अर्थात चैस्ट पेन का नाम सुनते ही लोगों के दिल में एक ही बात आती है, कहीं हार्ट अटैक तो नहीं’! लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट से सीने में दर्द हो सकता है। सकता है। कई मामलों में तो इसका कारण दिल के साथ जुड़ा ही नहीं होता। सीने में दर्द फेफड़े, ग्रासनली, मांसपेशियों, पसलियों, या नसों में समस्याओं की वजह से भी हो सकता है। क्योंकि अधिकतर कारण गंभीर रूप ले सकते हैं, निश्चित रूप से सीने में दर्द की अनदेखी कभी नहीं करनी चाहिए। तो चलिये जानें की चैस्ट पेन के क्या-क्या कारण हो सकते हैं।
मायोकार्डियल इन्फर्कशन (हार्ट अटैक)

दिल की रक्त वाहिकाओं के माध्यम से रक्त के प्रवाह में कमी हृदय की मांसपेशी कोशिकाओं को मार देती है। हालांकि एनजाइना के सीने के दर्द के समान हो ने वाला ये दर्द दिल के दौरे में आमतौर पर अधिक गंभीर हो जाता है। इसमें आराम करने से भी राहत नहीं मिलती। इसमे होने वाले दर्द के साथ पसीना, मतली, या गंभीर कमजोरी हो सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
