
किसी भी व्यक्ति को हेल्दी वजन मेंटेन करने के लिए एक दिन में 2200 से 2600 कैलोरी की जरूरत होती है। अगर वजन बढ़ाना है तो इससे ज्यादा कैलोरी वाला भोजन लेना होगा। लेकिन हममें से कई लोग उतनी कैलोरी नहीं ले पाते, जितनी जरूरी होती है। लेकिन वजन नहीं बढ़ने की यह एकमात्र वजह नहीं है। और भी कई वजहें हो सकती हैं। जरूरत उन वजहों को पहचानने की है। हम बता रहे हैं आपको ऐसी ही वजहों के बारे में तथा दुसरे पेज पर जाने मोटा होने उपाय और आखिरी पेज पर जाने वजन बढ़ने के लिय सर्वोत्तम आहार :
1. पेट की समस्या
पेट की ही एक समस्या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम होने के कारण हेल्दी खाना भी शारीर में ठीक तरह से लग नहीं पता जिसके कारण जितना जरूरी है उतना वजन नहीं बढ़ पाता
2. तनाव/ Stress
तनाव के कारण भी वजन नहीं बढ़ता, तनाव के कारण भूख कम लगती है और खाने का रूटीन गड़बड़ा जाता है जिस कारण वजन नहीं बढ़ता |

3. कम नींद
सोते समय कार्टिसोल हार्मोन बनता है जो शारीर की मांसपेशियां बनने में मदद करता है | अगर आप नींद पूरी नहीं ले पाते तो वजन नहीं बढेगा फिर चाहे वजन बढ़ने के लिए एक्सरसाइज़ क्यों न कर ली जाए |
4. न्यूट्रिएंट्स
खाने में अगर जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं हो तो बॉडी में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और फैट्स की कमी हो जाती है, जिस कारण भी वजन नहीं बढ़ पाता |
5. कम खाना
हर किसी के खाने की जरूरते अलग अलग होती है | अपने शरीर और दैनिक जरूरतों से कम खाने से भी वजन नहीं बढ़ता है |
6. पाचन शक्ति
अगर ज्यादा खाने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ता तो इसका कारण आपकी तीव्र पाचन क्रिया भी हो सकती है इससे आप जितना भी खाते है पचता जाता है |
7. गलत एक्सरसाइज
अगर आप गलत एक्सरसाइज जैसे वाकिंग, जोगिंग आदि कर रहे तो इससे भी वजन बढ़ाना मुश्किल होगा क्योकि इससे कैलोरी ज्यादा बर्न होगी और वजन कम होगा |
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
