Rochak Hindi Blog

महिलाओं के ब्रेस्ट फैट को कम करने के लिए घरेलू उपचार और एक्सरसाइज...

महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने में ब्रेस्ट के साइज और शेप का मुख्य रोल होता है। जिस तरह से छोटे ब्रेस्ट होना समस्या बन जाती है, तो ऐसा ही ज्यादा बड़े ब्रेस्ट होने पर भी लगता है। यह केवल अजीब नहीं लगता बल्कि यह हमारे आत्मविश्वास पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। इसी के साथ ज्यादा बड़े ब्रेस्ट होना भी आपके लिए काफी खतरनाक हो जाता है, इससे पीठ दर्द और स्पोंडिलोसिस (spondylosis) जैसी परेशानी भी हो सकती है। यह हमारे बैठने की मुद्रा को भी खराब कर सकता है। बड़े स्तन वाली महिलाओं के लिए उनके साइज के कपड़े मिलना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अत्यधिक स्तन वसा से सेगिंग जैसी परेशानियां हो जाती हैं, जो कि महिला के फिगर को खराब कर देता है। इसलिए ब्रेस्ट के साइज को कम करना ही बेहतर विकल्प होता है।

ब्रेस्ट फैट क्या है और इसका उपचार कैसे किया जाएं? (What is breast fat and how to treat it)

ब्रेस्ट फैट एक संग्रहीत वसा है जो कि त्वचा की परत पर स्टोर होती है। इस संग्रहीत वसा को खाने से बचना चाहते है, तो आपको एक्सरसाइज के साथ ही अपनी डाइट का ख्याल भी रखना होता है। शरीर में हार्मोनल (hormonal) परिवर्तन, गर्भावस्था, स्तनपान और कुछ दवाओं का सेवन करने से ब्रेस्ट का साइज और शेप बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको बेहतर तरीके से एक्सरसाइज (exercise) करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने का एक समय फिक्स कर लें। रोजाना एक्सरसाइज करने से ही आपकी बॉडी इस परेशानी से निजात पा सकेगी। जेनेटिक्स (Genetics) और मोटापा भी इसके अन्य कारण हो सकते हैं।
छाती को कम करने के उपाय, महिलाओं को अपने ब्रेस्ट के साइज को कम करने के लिए सही एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा करने के साथ ही उन्हें कम वसा वाले खाने का सेवन भी करना चाहिए। आप कुछ घरेलू उपचारों से भी वक्ष के साइज को कम कर सकती हैं। नीचे बताए गए घरेलू उपचार आपके शरीर के फैट (चर्बी) और फैटी टिशू (fatty tissue) को कम करते हैं। तो आज से ही अपने जीवनशैली में परिवर्तन कर अपनी फिगर को बदल लें।
loading...

Search